क्विक अलर्ट के लिए
For Daily Alerts
महिलाएं होंगी सत्ता की सूत्रधार : शिवराज
चौहान ने बुधवार को संवाददाताओं से चर्चा करते हुए कहा कि अंतत: महिला विधेयक राज्यसभा में पारित हो ही गया। इस विधेयक के पारित होने से साफ हो गया है कि इस देश में नारियों के सम्मान की बात सिर्फ कही नहीं जाती है, बल्कि हकीकत में ऐसा है। सत्ता मे महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने की पहल करके इसे साबित कर दिखाया गया है।
उन्होने कहा कि मां, बेटी और बहनों को समाज में विशेष सम्मान दिया जाता है। इस विधेयक के जारिए अब महिलाओं को शासन चलाने के सूत्र भी हासिल हो जाएंगे। सत्ता मे 33 फीसदी महिलाओं की हिस्सेदारी होने के साथ देश चलाने मे भी उनकी महत्वपूर्ण भूमिका हो जाएगी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
Comments
देश-दुनिया की ताज़ा ख़बरों से अपडेट रहने के लिए Oneindia Hindi के फेसबुक पेज को लाइक करें