तिब्बत मुद्दा बातचीत के जरिए सुलझाएं : दलाई लामा
दलाई लामा ने एक बयान जारी कर कहा, "चीनी सरकार इसे स्वीकार करे अथवा नहीं लेकिन 30 वर्षो से अधिक समय से तिब्बत मुद्दा एक गंभीर समस्या रहा है। चीन के साथ तिब्बत के मुद्दे को सुलझाने के लिए मैने अपनी तरफ से पूरी कोशिश की है ताकि दोनों पक्षों को लाभ मिल सके।"
उन्होंने कहा, "हालांकि मैंने स्पष्ट रूप से तिब्बती आकांक्षाओं को व्यक्त किया है जो पीआरसी के संविधान और राष्ट्रीय क्षेत्रीय स्वायत्तता पर कानून के अनुकूल है। अभी तक हमें इसका ठोस नतीजा नहीं मिला है।"
उन्होंने कहा कि तिब्बती इस मुद्दे को सुलझाने के लिए हमेशा ही बातचीत के पक्ष में रहे हैं लेकिन इस बात की संभावना कम ही है कि चीनी नेतृत्व के मौजूदा रवैये से इस मसले का जल्दी हल निकलेगा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications