बिहार में पिछले 4 वर्षो में नक्सली हमलों में मरने वालों की संख्या घटी (लीड-1)

राज्य के पुलिस महानिदेशक नीलमणि ने बुधवार को बताया कि पिछले चार वर्षो के दौरान नक्सली हमलों में 160 लोगों की मौत हुई है और 77 पुलिसकर्मी शहीद हो गए। इस दौरान पुलिस को कुछ सफलताएं भी हाथ लगी।

राज्य पुलिस मुख्यालय के आंकड़ों के मुताबिक वर्ष 2009 में नक्सली हमले में 29 आम लोग तथा 25 पुलिसकर्मी नक्सली हमले के शिकार हुए, वहीं वर्ष 2008 में 43 लोग और 21 पुलिसकर्मी नक्सली हमले में मारे गए। वर्ष 2007 में 39 आम लोग तथा 23 पुलिसकर्मी और वर्ष 2006 में 49 आम लोग और आठ पुलिसकर्मी नक्सली हमले के शिकार हुए।

नीलमणि का कहना है कि पिछले चार वर्षो के दौरान 1,881 नक्सलियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया जबकि उनके पास से 560 हथियार बरामद किए गए। उन्होंने बताया कि पुलिस ने नक्सलियों से 62,841 किलोग्राम विस्फोटक बरामद करने में सफलता पाई। उन्होंने कहा कि इस दौरान राज्य के विभिन्न थाना क्षेत्रों से नक्सलियों से 98,872 डेटोनेटर भी बरामद किए गए।

उल्लेखनीय है कि सरकार भी राज्य के 40 पुलिस जिलों (38 जिलों और दो पुलिस जिलों) में से 33 जिलों को नक्सल प्रभावित मानती है। इनमें से 20 जिलों को अत्यधिक नक्सल प्रभावित, पांच जिलों को मध्यम प्रभावित क्षेत्र और आठ जिलों को अल्प नक्सल प्रभावित क्षेत्र माना जाता है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+