मलेशिया में दुकान में आग से 4 भारतीयों की मौत
समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार पुलिस को संदेह है कि अज्ञात हमलावरों ने एक दो मंजिला दुकान में पेट्रोल लेकर प्रवेश किया और बाहर निकलते समय पेट्रोल छिड़क कर आग लगा दी।
राज्य दमकल विभाग के उप निदेशक सुकोह सैनी हाशिम ने कहा कि दमकलकर्मियों ने करीब एक घंटे में आग पर काबू पाया और चार शवों को बाहर निकाला।
समाचार पत्र 'स्टार' के अनुसार सुकोह ने कहा, "हमारा मानना है कि दुकान में प्रवेश करने के सभी पांच स्थानों पर पेट्रोल छिड़का गया था।"
मारे गए लोगों की पहचान अभी नहीं हुई है। आग लगने के समय संभवत: ये लोग पहले तल पर सो रहे थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications