छत्तीसगढ़ में 10 वर्षो में 22 कोयला क्षेत्र आवंटित
खनन विभाग के एक अधिकारी ने आईएएनएस को बताया, "28 कोयला क्षेत्रों को चिह्न्ति किया गया है। अभी तक 22 क्षेत्रों का आवंटन किया जा चुका है, जिनमें से छह क्षेत्रों में ही खनन का काम शुरू हो पाया है।"
सरकार ने राज्य में थर्मल संयंत्रों को स्थापित करने के लिए पिछले 10 वर्षो में बिजली कंपनियों के साथ 71 समझौतों पर हस्ताक्षर किए हैं। दो कंपनियों, जिंदल स्टील एंड पावर लिमिटेड और लांको अमरकंटक पावर प्राइवेट लिमिटेड ने ही अपने संयंत्र चालू किए हैं।
उल्लेखनीय है कि राज्य में देश के कुल कोयला भंडार का लगभग 20 फीसदी उत्पादन होता है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications