आंग सान सू ची पर चुनाव में हिस्सा लेने पर प्रतिबंध

समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार बुधवार को सरकारी अखबारों में प्रकाशित नए 'राजनीति दल पंजीकरण कानून' के अनुसार सभी कैदियों के आम चुनाव में हिस्सा लेने के लिए दर्ज पार्टियों में शामिल होने को प्रतिबंधित कर दिया गया है।

इस प्रावधान से सू ची और अन्य 2,100 राजनीतिक कैदी आगामी चुनावों में हिस्सा नहीं ले सकेंगे। पिछले 20 वर्षो में म्यांमार में होने जा रहा यह पहला चुनाव है।

नए कानून के अनुसार धार्मिक संस्थाओं और सरकार द्वारा घोषित विद्रोही संगठनों के सदस्य तथा विदेशी भी चुनाव में हिस्सा नहीं ले सकेंगे।

सू ची इस समय 18 महीने की नजरबंदी में हैं जो अक्टूबर में समाप्त होगी। मौजूदा समय में सू ची नेशनल लीग फॉर डेमोक्रेसी (एनएलडी) की अध्यक्ष हैं। चुनाव में हिस्सा लेने के लिए एनएलडी को सू ची को हटाना होगा।

म्यामांर के सैन्य शासन के प्रमुख वरिष्ठ जनरल थान श्वे के हस्ताक्षर वाले इस कानून के अनुसार चुनाव में हिस्सेदारी के लिए नए निर्वाचन आयोग के समक्ष पंजीकरण करवाने के लिए एनएलडी के समक्ष 60 दिन का समय है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+