राज्यसभा में महिलाओं के लिए आरक्षण क्यों नहीं : ममता
ममता ने संवाददाताओं से कहा, "राज्यसभा में महिलाओं के लिए 33 फीसदी का आरक्षण क्यों नहीं होना चाहिए?"
उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी महिला आरक्षण विधेयक का सैद्धांतिक रूप से समर्थन करती है। मंगलवार को राज्यसभा में इस विधेयक पर हुए मतदान में तृणमूल के हिस्सा न लेने पर ममता ने कहा, "हमें मतदान की सूचना नहीं दी गई थी।"
उल्लेखनीय है कि लोकसभा और राज्य विधानसभाओं में महिलाओं के लिए 33 फीसदी के आरक्षण के प्रावधान वाला विधेयक मंगलवार को राज्यसभा में भारी बहुमत से पारित किया गया था। अब इसे 16 मार्च से पहले लोकसभा में पेश किए जाने की संभावना है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications