जल्दी ही हर गांव में पहुंचेगी ब्रॉडबैंड सेवा : पायलट

इस महत्वाकांक्षी कार्यक्रम के संबंध में बताते हुए केंद्रीय संचार एवं सूचना प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री सचिन पायलट ने आईएएनएस से कहा कि इसके लिए 11,000 संचार टॉवर लगाए जाएंगे। इनमें से कई टॉवर बांग्लादेश और पाकिस्तान की सीमा के नजदीक स्थित गांवों में लगाए जाएंगे।

पायलट ने कहा, "हम 500 लोगों और कहीं-कहीं 200 से भी कम लोगों की आबादी वाले गांवों में इन टॉवरों को स्थापित करने के लिए एक कार्यक्रम शुरू करने जा रहे हैं। भारत संचार निगम लिमिटेड इस काम को पूरा करेगा।"

ग्रामीण क्षेत्रों की मौजूदा संचार व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए निजी व राज्य द्वारा संचालित सभी सेवा प्रदाताओं को अंतर्राष्ट्रीय सीमाओं के नजदीक 500 मीटर क्षेत्र में संकेत प्राप्त करने के लिए दूरसंचार टॉवर लगाने की इजाजत दी गई है।

उन्होंने कहा कि इससे विदेशी दूरसंचार नेटवर्क के हस्तक्षेप की भी जांच हो सकेगी।

पायटल के मुताबिक कुछ टॉवर पूर्वोत्तर में नागालैंड, त्रिपुरा, मिजोरम और असम में स्थापित किए जाएंगे।

उन्होंने बताया कि इस कार्यक्रम के लिए यूनीवर्सल ऑब्लिगेशन फंड (यूएसओएफ) धन देगा। यूएसओएफ सरकार द्वारा एकत्रित धन मुहैया कराएगा। ये धन ग्रामीण संपर्क के लिए निजी सेवा प्रदाताओं से इकट्ठा किया गया है।

इस कोष में 17,000 करोड़ रुपये (3.5 अरब डॉलर) की राशि है और विशेषज्ञों का मानना है कि यह धन प्रत्येक जिले और विकास खंडों में बेहतर संचार के लिए फाइबर ऑप्टिक्स के तार डालने और टॉवर स्थापित करने के लिए पर्याप्त है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+