आव्रजन धोखाधड़ी के मामले में ढिल्लन के खिलाफ जांच
ढिल्लन पर एक फर्जी पासपोर्ट रखने का आरोप है और आव्रजन अधिकारी इस सिलसिले में जांच कर रहे हैं। ढिल्लन की पत्नी सिम कौर ने कहा कि उनके पति के साथ आजकल सब कुछ गलत घटित हो रहा है।
स्थानीय समाचार पत्र 'द एज' के अनुसार आव्रजन विभाग के एक प्रवक्ता ने बताया, "ढिल्लन के खिलाफ आव्रजन से जुड़ी धोखाधड़ी के आरोप लगे हैं और इस मामले में जांच की जा रही है।"
उल्लेखनीय है कि गुरशान मामले में भी ढिल्लन शक के घेरे में है। मेलबर्न हवाई अड्डे के निकट वाइल्डवुड रोड पर गुरुवार रात गुरशान का शव बरामद किया गया था। उसके माता-पिता छुट्टियां बिताने यहां आए थे और वे लालोर इलाके में ठहरे थे।
ढिल्लन के खिलाफ रविवार रात इस घटना के सिलसिले में मामला दर्ज किया गया। ढिल्लन पर आरोप है कि उसने गुरशान को अपनी कार में छोड़ दिया जबकि वह जीवित था। वह उसी घर में रहता है, जहां गुरशान के माता-पिता ठहरे हुए थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications