वाशिंगटन में मिलेंगे भारत, अमेरिका के व्यवसायी
उम्मीद की जा रही है कि अमेरिका-भारत उच्च प्रौद्योगिकी सहयोग समूह (एचटीसीजी) की मंगलवार को होने वाली बैठक में निजी क्षेत्रों में व्यापारिक सहयोग को लेकर अमेरिका-भारत व्यापार परिषद (यूएसबीसी) द्वारा आयोजित बैठक के बारे में जानकारी दी जा सकती है।
भारतीय उद्योग परिसंघ (सीआईआई) और फेडरेशन ऑफ इंडियन चैंबर्स ऑफ कामर्स एंड इंडस्ट्री (फिक्की) की सहभागिता में यूसबीसी द्वारा बुलाई गई इस बैठक को भारत की विदेश सचिव निरुपमा राव संबोधित करेंगी।
अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा के कार्यकाल में इस समूह की यह पहली बैठक है। राव और अमेरिका के उप वाणिज्य सचिव एफ.हाइटॉवर संयुक्त रूप से इस बैठक की अध्यक्षता करेंगे।
उल्लेखनीय है कि वाशिंगटन में अपने पांच दिन के प्रवास के दौरान राव अमेरिकी प्रशासन के शीर्ष अधिकारियों सहित अमेरिकी कांग्रेस के प्रतिनिधियों से भी मुलाकात करेंगी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications