सांसदों के निलंबन पर लोकसभा में हंगामा, कार्यवाही स्थगित (लीड-1)

उल्लेखनीय है महिला आरक्षण विधेयक पेश किए जाने के दौरान अनुशासनहीन व्यवहार करने वाले सात सदस्यों कमाल अख्तर, नंदकिशोर यादव, वीरपाल सिंह यादव, आमिर अली खान, एजाज अली, सुभाष प्रसाद यादव और साबिर अली को मंगलवार को बजट सत्र के लिए राज्यसभा से निलंबित भी कर दिया गया था।

लोकसभा में सपा अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव, राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव और जद (यु) अध्यक्ष शरद यादव ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। विरोध जता रहे सांसद हंगामा करते हुए लोकसभाध्यक्ष मीरा कुमार के आसन के निकट पहुंच गए। ये सदस्य राज्यसभा से निलंबित किए गए सदस्यों की निलंबन वापसी की मांग कर रहे थे।

मुलायम, लालू और शरद ने कहा कि लोकसभा की कार्यवाही तब तक नहीं चलने दी जाएगी, जब तक कि सदस्यों का निलंबन वापस नहीं ले लिया जाता। इस दौरान इन तीनों ने महिला आरक्षण विधेयक में मुस्लिम, दलित और अन्य पिछड़े वर्ग की महिलाओं के लिए आरक्षण का प्रावधान किए जाने की अपनी मांग भी दोहराई।

हंगामा न थमता देख मीरा कुमार ने कार्यवाही दो बजे तक स्थगित कर दी। इससे पहले भी इन सदस्यों के विरोध के चलते सदन की कार्यवाही दोपहर 12 बजे तक स्थगित हुई थी।

विधेयक पर हुए मतदान में हिस्सा न लेने वाली तृणमूल कांग्रेस ने लोकसभा में बुधवार को इन तीनों के साथ विरोध में हिस्सा नहीं लिया। यह विधेयक मंगलवार को राज्यसभा में भारी बहुमत से पारित किया गया था। अब इसे 16 मार्च से पहले लोकसभा में पेश किए जाने की संभावना है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+