भारतीय मूल के गुरनानी बने मलेशिया में रियलिटी शो के विजेता
समाचार पत्र 'द स्टार न्यूजपेपर' के अनुसार तीन महीने तक कड़े व्यायाम और फिटनेस नियमों का पालन करते हुए शो के दौरान 25 वर्षीय गुरनानी ने मंगलवार को अपने 15 प्रतिद्वंद्वियों को पीछे छोड़ते हुए जीत हासिल की। पुरस्कार के रूप में उन्हें 100,000 डॉलर और एक कार मिली।
दरअसल, गुरनानी पेशे से सेल्समैन है और शुरू में उनका वजन 157 किलोग्राम था। वह अपनी मंगेतर के लिए खुबसूरत दिखना चाहता थे। गुरनानी इस साप्ताहिक कार्यक्रम में तीन बार विजेता बन चुके हैं।
टीबीएलए वजन घटाने वाला एशिया का पहला टीवी रियलिटी शो है। इस कार्यक्रम में अपने शरीर का भार कम करने की प्रतियोगिता होती है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications