महिला आरक्षण विधेयक 16 मार्च से पहले पारित कराने का सरकार का इरादा (लीड-1)

बंसल ने आईएएनएस से कहा, "सरकार का इरादा लोकसभा में विधेयक को 16 मार्च से पहले पारित कराना है।"

संसद और विधायिकाओं में महिलाओं को एक-तिहाई आरक्षण उपलब्ध कराने के लिए राज्यसभा में मंगलवार को महिला अरक्षण विधेयक पारित कर लिया गया था।

उधर, राज्यसभा में विधेयक पर मतदान के दौरान संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग) सरकार की सहयोगी तृणमूल कांग्रेस के अनुपस्थित रहने के बारे में संवाददाताओं के एक सवाल के जवाब में केंद्रीय कानून मंत्री एम.वीरप्पा मोइली ने कहा, "विधेयक जब चर्चा और पारित होने के लिए लोकसभा में आएगा तो सरकार सभी सहयोगियों के समर्थन का प्रबंध करेगी।"

संसद की कार्यवाही 16 मार्च को तीन सप्ताह के लिए स्थगित होगी और 12 अप्रैल को पुन: शुरू होगी। वर्तमान सत्र का अंत सात मई को होगा।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+