न्यूक्लियर प्लांट पर करोड़ों खर्चेगा अमेरिका

वाशिंगटन। वैश्विक मंदी की चपेट में आने से अमेरिकी अर्थव्यवस्था बुरी तरह लड़खड़ा चुकी है। विकासशील देशों की ही तरह अमेरिका में भी बेरोजगारी दर ऊंची हो गयी है। लेकिन अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा भी पूर्ववर्ती अमेरिकी राष्ट्राध्यक्षों की ही लाइन पर चलते नजर आ रहे हैं। जल्द ही अमेरिका नई पीढ़ी के परमाणु संयंत्रों के डिजाइन पर चार करोड़ डॉलर खर्च करने जा रहा है। आश्वासन दिया जा रहा है कि इससे हजारोंहजार नौकरियां पैदा होंगी।

बेरोज़गारी दर में कोई कमी नहीं
वेस्टिनहाउस इलेक्ट्रिक कंपनी और जनरल एटामिक्स के नेतृत्व में दो दलों को नए संयंत्रों के विकास का काम सौंपा गया है।
अमरिकी ऊर्जा विभाग ने सोमवार को एक बयान में कहा कि बहरहाल नए संयंत्रों के निर्माण का फैसला डिजाइन के पूरा होने के बाद ही किया जाएगा।

अमेरिका की पुरानी लाइन पर ओबामा

अमेरिकी ऊर्जा मंत्री स्टीवन चु ने कहा कि इस निवेश से नई पीढ़ी के परमाणु रिएक्टरों के विकास के लिए राष्ट्रपति बराक ओबामा की प्रतिबद्धता प्रदर्शित होती है। इससे हजारों नौकरियां पैदा होंगी। नई पीढ़ी के परमाणु संयंत्रों के निर्माण का कार्य दो चरणों में पूरा होगा। पहले चरण में इनकी डिजाइन और विकास का काम होगा। इस चरण के हासिल परिणामों के आधार पर फैसला किया जाएगा कि दूसरे चरण का कार्य आगे बढ़ाया जाए या नहीं।

उल्लेखनीय है कि अमेरिका अपने रक्षा मद में बजट का बड़ा हिस्सा खर्च करता है। इस तरह की अमेरिकी गतिविधियां बराक ओबामा की विरोधाभासी छवि प्रकट करती हैं। एक ओर बराक ओबामा दुनिया को परमाणु कार्यक्रमों से दूर रहने की सलाह देते हैं दूसरी ओर अमेरिका परमाणु कार्यक्रमों से जुड़ी सारी योजनाओं को अपने देश में प्रोत्साहन देता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+