सांसदों के कारण प्रधानमंत्री हुए शर्मिंदा
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने मंगलवार को राज्यसभा के सभापति हामिद अंसारी से फोन पर बात कर कुछ सांसदों की अनुशासनहीनता पर खेद जताया। प्रधानमंत्री कार्यालय के एक अधिकारी ने बताया कि सिंह ने राज्यसभा के सभापति को फोन किया और कहा कि वह ऊपरी सदन में सोमवार को सदस्यों द्वारा प्रदर्शित अनुशासनहीनता से नाखुश हैं।
राज्यसभा के कुछ सदस्यों ने सोमवार को महिला आरक्षण विधेयक की प्रति फाड़कर उसके टुकड़े सभापति के आसन की ओर फेंक दिये थे। संसद और विधायिकाओं में महिलाओं को 33 आरक्षण उपलब्ध कराने के लिए राज्यसभा में पेश हुए महिला आरक्षण विधेयक के विरोध में हंगामे के कारण सदन की कार्यवाही छह बार स्थगित करनी पड़ी थी।
मंगलवार को भी कार्यवाही में बाधा जारी रहने से नाराज अंसारी ने सात सदस्यों को वर्तमान सत्र के आखिर तक सदन से निलंबित कर दिया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।













Click it and Unblock the Notifications