आरक्षण विधेयक महिलाओं की जीत: बृंदा करात
नई
दिल्ली। मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) की नेता वृंदा करात ने मंगलवार को राज्यसभा में महिला आरक्षण विधेयक पर हो रही चर्चा के दौरान कहा कि यह विधेयक महिला संगठनों और आंदोलनों की जीत का नतीजा है। id="toptextpromo">करात
ने कहा कि महिलाएं पंचायती राज व्यवस्था में बढ़-चढ़ कर हिस्सा ले रही हैं। उन्होंने कहा कि पंचायतों ने गरीब महिलाओं को मौका दिया है और वे ग्रामीण इलाकों का विकास कर रही हैं। करात ने इस विधेयक पर राजनीति खत्म करने की बात कही। id='are-slot-1' class='oiad oi-axt oiadv'> id='top-searched-articles'>उन्होंने
आगे कहा कि महिला आरक्षण विधेयक न केवल सांस्कृतिक बदलाव लाएगा, बल्कि पिछड़ी महिलाओं को राजनीति में आने का मौका देगा। यह एक गलत धारणा है कि इस विधेयक से केवल मुस्लिम महिलाओं को ही लाभ पहुंचेगा।











Click it and Unblock the Notifications