नक्सलियों ने टीचर को छोड़ा
कोलकाता। पश्चिम बंगाल में नक्सलियों अपहृत शिक्षक को बिना कोई नुकसान पहुंचाए मुक्त कर दिया है। पुलिस महानिरीक्षक (पश्चिम क्षेत्र) जुल्फिकार हुसैन ने कहा, "नक्सलियों ने रंजीत दूले (शिक्षक) को तीन दिन बाद सोमवार रात मोहुलबोनी के जंगलों में पत्रकारों को सौंप दिया। इसके बाद पत्रकारों ने शिक्षक को लालगढ़ पुलिस थाने पहुंचाया फिर उन्हें बांकुरा स्थित उनके गांव सारेंगा भेज दिया गया।"
झारखंड में अपहृत बीडीओ रिहा
नक्सलियों के चंगुल से छूटने के बाद दूले ने कहा, "मैंने अपनी जिंदगी में कभी किसी का नुकसान नहीं किया। मैंने सारेंगा के सभी बच्चों को हमेशा शिक्षित करने का प्रयास किया। यह मैं आगे भी करता रहूंगा। मैं उन लोगों का आभारी हूं जिन्होंने घरवापसी में मेरी मदद की।"
माकपा के पूर्व समर्थक दूले का शुक्रवार को संदिग्ध नक्सलियों ने बांकुरा जिले के सारेंगा गांव से अपहरण कर लिया था।
दूले का अपहरण बांकुरा के शिबराम सतपथी स्कूल से नक्सल समर्थित संगठन पीपुल्स कमेटी अगेंस्ट पुलिस एट्रॉसिटी (पीसीएपीए) के सदस्यों ने किया था। उल्लेखनीय है कि दूले के परिवार के सदस्यों ने इस इलाके में सुरक्षाबलों की कार्रवाई की आलोचना की थी और नक्सलियों से दूले को मुक्त करने की अपील की थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।













Click it and Unblock the Notifications