बिजली बचत के लिए उड़ीसा में 'पावर हॉलीडे' योजना
एक अधिकारी ने बताया कि, सभी औद्योगिक कार्यालयों को पिछले सप्ताह इसकी सूचना दे दी गई थी।
उड़ीसा की 'केन्द्रीय विद्युत आपूर्ति उपयोगिता' ने अंगूल, ढेनकेनाल, नयागढ़, केन्द्रपाड़ा, पुरी, खुरधा, जगतसिंहपुर, कटक और जाजपुर जिले में सभी औद्योगिक कार्यालयों को 'पॉवर हॉलीडे' की समयसारिणी दे दी है। इस योजना में समाचार पत्र के कार्यालयों को छूट दी गई है।
जिस समय बिजली की सबसे ज्यादा खपत होती है, ऐसे समय में राज्य में तकरीबन 2,900-3,000 मेगावाट बिजली की जरूरत पड़ती है। इस समय प्रतिदिन करीब 400-500 मेगावाट बिजली की कमी से राज्य जूझ रहा है। इसी के मद्देनजर सरकार ने यह कदम उठाया है।
इसके तहत सरकार ने सभी औद्योगिक क्षेत्रों के कार्यालयों से यह कहा है कि वे सप्ताह में एक अतिरिक्त दिन की छुट्टी करें। इस योजना के लागू होने से प्रतिदिन करीब 200 मेगावाट बिजली की बचत होगी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications