राज्यसभा के 7 सदस्य निलंबित, कार्यवाही स्थगित (लीड-1)

सदन में इस विधेयक को लेकर लगातार दूसरे दिन भी हंगामा की स्थिति बनी रही और कार्यवाही पहले दोपहर 12 बजे और फिर दो बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई।

सुबह सदन की कार्यवाही आरंभ होते ही विधेयक का विरोध कर रहे सदस्यों ने हंगामा शुरू कर दिया। हंगामे की वजह से प्रश्नकाल भी नहीं चल पाया। शोर-गुल न थमता देख सभापति हामिद अंसारी ने सदन की कार्यवाही 12 बजे स्थगित कर दी।

कार्यवाही दोबारा आरंभ होने पर भी सदस्यों का हंगामा जारी रहा। हंगामा करने वाले सात सदस्यों कमाल अख्तर, नंदकिशोर यादव, वीरपाल सिंह यादव, आमिर अली खान, एजाज अली, सुभाष प्रसाद यादव और साबिर अली को बजट सत्र से निलंबित कर दिया गया। इसके बाद सभापति ने सदन की कार्यवाही दो बजे तक के लिए स्थगित कर दी।

उल्लेखनीय है कि सोमवार को राज्यसभा में इस विधेयक के पेश होने पर इसका विरोध कर रहे दलों के सदस्यों ने जमकर हंगामा किया था।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+