गोवा में स्थानीय पोशाक पहनें ब्रिटिश नागरिक : ब्रिटेन
ब्रिटेन की विदेश राष्ट्रमंडल कार्यालय की वेबसाइट पर फरवरी के आखिर में गोवा की यात्रा के संबंध में एक सलाह जारी की गई थी। इसमें कहा गया था, "स्थानीय पहनावे और रिवाजों को अपनाएं और उनका सम्मान करें। गोवा में विदेशी नागरिकों के साथ हुई घटनाओं के मद्देनजर इन बातों को खयाल रखें।"
गोवा में हर साल लगभग 40,000 ब्रिटिश नागरिक आते हैं। उल्लेखनीय है कि स्थानीय राजनीतिक दल भी विदेशी पर्यटकों के लिए ड्रेस कोड पर विचार कर रहे हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications