राज्यसभा की कार्यवाही 12 बजे तक स्थगित
नई दिल्ली, 9 मार्च (आईएएनएस)। महिला आरक्षण विधेयक पर लगातार दूसरे दिन मंगलवार को भी राज्यसभा में हंगामा जारी रहने की वजह से सदन की कार्यवाही दोपहर 12 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई।
सदन की कार्यवाही आरंभ होते हुए विधेयक का विरोध कर रहे सदस्यों ने हंगामा शुरू कर दिया। हंगामें की वजह से प्रश्नकाल भी नहीं चल पाया। शोर-गुल न थमता देख राज्यसभा के सभापति हामिद अंसारी ने सदन की कार्यवाही स्थगित कर दी।
उल्लेखनीय है कि सोमवार को राज्यसभा में इस विधेयक के पेश होने पर इसका विरोध कर रहे दलों के सदस्यों ने हंगामा किया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications