मलेशियाई कैंसर पीड़ितों की सहायता करेगा भारत
नोएडा स्थित 'इंस्टीट्यूट ऑफ सेलुलर थेरेपिज' (आईसीटी) को मलेशिया में कैंसर पीड़ितों के इलाज संबंधी प्रस्ताव मिलने की संभावना है। इस संस्थान ने एक नए इलाज का ईजाद किया है जो मरीज के रक्त से सीडी 14+ नामक मोनोन्यूकलर का कुछ अंश निकालने के बाद उसे कैंसर से लड़ने वाली कोशिकाओं में बदल देता है और फिर उसे मरीज के शरीर में स्थापित कर देता है।
आईसीटी के निदेशक और वरिष्ठ चिकित्सक जमाल ए.खान ने आईएएनएस से कहा कि इस तकनीक से मरीजों को काफी फायदा पहुंचता है। उन्होंने कहा, "हमें खुशी हैं कि अब मलेशियाई सरकार इस तकनीक को अपनाना चाहती है।"
खान ने कहा कि जल्द ही मलेशिया में एक प्रयोगशाला स्थापित की जाएगी। उन्होंने कहा कि आईसीटी मलेशिया सरकार के सहयोग से प्रयोगशाला तैयार करेगी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications