तृणमूल का मतदान में भाग न लेना दुर्भाग्यपूर्ण : वाम दल
सत्ताधरी वाम मोर्चा के अध्यक्ष बिमान बोस ने संवाददाताओं से बातचीत में कहा, "महिला आरक्षण विधेयक पर मतदान के दौरान सदन में अनुपस्थित रहने का तृणमूल कांग्रेस का फैसला बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण है।"
उन्होंने कहा, "तृणमूल कांग्रेस की मुखिया एक महिला हैं। ऐसे में इस राजनीतिक दल का महिला आरक्षण विधेयक पर मतदान से अलग रहना दुर्भाग्यपूर्ण है।"
उल्लेखनीय है कि तृणमूल कांग्रेस के सांसद महिला आरक्षण विधेयक पर मतदान के दौरान राज्यसभा में अनुपस्थित रहे।
तृणमूल कांग्रेस के राज्यसभा में दो सदस्य हैं। इनमें पोत परिवहन राज्य मंत्री मुकुल रॉय और स्वपन साधन बोस शामिल हैं।
तृणमूल इस बात से नाराज है कि कांग्रेस ने विधेयक पर सर्वदलीय बैठक नहीं बुलाई और संसदीय रणनीति को लेकर उसे विश्वास में नहीं लिया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications