भीमानंद की पुलिस हिरासत बढ़ी
अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश एस.के.सरवरिया ने पुलिस की उस याचिका को स्वीकार कर लिया, जिसमें कहा गया था कि उसे जांच के लिए भीमानंद को लेकर कई अन्य स्थानों पर जाना है। भीमानंद को सात अन्य लोगों के साथ 26 फरवरी को दक्षिणी दिल्ली से गिरफ्तार किया गया था। गिरफ्तार लोगों में छह महिलाएं शामिल हैं।
पुलिस ने कहा कि उसे भीमानंद की वेबसाइट पर दर्ज सामग्री की पुष्टि करनी है। भीमानंद के खिलाफ मकोका के तहत मामला दर्ज किया गया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications