चीन ने तिब्बत-नेपाल मार्गो को बंद किया
अधिकार संगठन, इंटरनेशनल कैंपेन फॉर तिब्बत (आईसीटी) ने एक बयान में कहा है कि तिब्बत को उत्तरी नेपाल से जोड़ने वाले 'फ्रेंडशिप ब्रिज' को चीनी अधिकारियों ने बंद कर दिया है। इसके अलावा काठमांडू और ल्हासा के बीच उड़ानों को शुक्रवार से बंद कर दिया गया है।
आईसीटी ने कहा है कि नेपाल के ट्रैवेल एजेंटों को भी चेतावनी दी गई है कि पर्यटकों को 10 मार्च के बाद कुछ दिनों तक तिब्बत में प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी।
नेपाल और चीन के सुरक्षा अधिकारियों ने सोमवार को नेपाल-तिब्बत सीमा पर स्थित खासा कस्बे में बैठक की। बैठक के दौरान दोनों देशों की सीमा पर सुरक्षा चौकस किए जाने के तरीकों पर चर्चा की गई।
चीन को आशंका है कि तिब्बती लोग भारतीय और अमेरिकी मदद से भारत से नेपाल पहुंचेंगे और वहां तिब्बत की आजादी के लिए रैलियों का आयोजन करेंगे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications