अमेरिकी प्रतिबंधों की समाप्ति के लिए क्यूबा का यूएन से मदद का आग्रह
समाचार एजेंसी प्रिंसा लैटिना के अनुसार संयुक्त राष्ट्र में क्यूबा के स्थाई प्रतिनिधि प्रेडो नुनेज मासोक्वेरा ने सोमवार को संयुक्त राष्ट्र महासचिव बान की मून को अमेरिकी आर्थिक प्रतिबंधों को खारिज करने के संबंध में एक दस्तावेज सौंपा। इसका वितरण अन्य सदस्य देशों में किया जाएगा।
इस दस्तावेज को 21-23 फरवरी को मेक्सिको में आयोजित लैटिन अमेरिकी और कैरेबियन एकता शिखर सम्मेलन के दौरान स्वीकार किया गया था।
शिखर सम्मेलन में अमेरिका से संयुक्त राष्ट्र महासभा के प्रस्ताव के अनुसार क्यूबा के खिलाफ आर्थिक और वित्तीय प्रतिबंधों को समाप्त करने को कहा गया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications