हरियाणा में अलग उच्च न्यायालय बनेगा : हुड्डा
उन्होंने कहा, "राज्य के लिए अलग उच्च न्यायालय की मांग विपक्ष उठा रही है और हम आने वाले दिनों में इस मुद्दे को मजबूती के साथ उठाएंगे। सर्वोच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश भी इससे सहमत हैं कि हरियाणा के लिए अलग उच्च न्यायालय होना चाहिए।"
अभी पंजाब और हरियाणा के लिए एक ही उच्च न्यायालय है, जिसे पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय के नाम से जाना जाता है।
हुड्डा ने हरियाणा में रहने वाले सिखों को आश्वस्त किया कि उनके लिए अलग शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक समिति (एसजीपीसी) गठित करने की दिशा में भी प्रयास किया जाएगा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications