निजी शैक्षिक संस्थानों को प्रोत्साहित करने के लिए नए कानून : सिब्बल
सिब्बल ने कंफेडरेशन ऑफ इंडियन इंडस्ट्री (सीआईआई) द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम में कहा, "देश में उच्च शिक्षा में सुधार लाने के लिए तीन नए कानूनों को लाने की हमारी योजना है। इनमें शिक्षा से जुड़े घरेलू और विदेशी कारोबारियों को यहां शिक्षण संस्थान स्थापित करने की अनुमति से संबंधित एक कानून भी शामिल है। इसके अलावा दो कानून राष्ट्रीय अधिमान्यता प्राधिकरण एवं शैक्षणिक वित्त निगम के लिए है।"
सिब्बल ने कहा कि दूसरे कानून से निजी शिक्षण संस्थानों के काम काज में सरकारी हस्तक्षेप कम होगा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications