कर्मचारियों की हड़ताल से कश्मीर में कामकाज ठप
वेतन आयोग की सिफारिशें लागू करने की मांग के साथ ही कर्मचारी सेवानिवृत्ति की उम्र सीमा 58 साल से बढ़ा कर 60 साल करने की भी मांग कर रहे हैं।
मंगलवार सुबह से शुरू हुई हड़ताल के कारण राज्यभर में सभी सरकारी कार्यालयों में कामकाज पूरी तरह ठप हो गया है।
तीन महीने के अवकाश के बाद सोमवार को खुले शिक्षण संस्थान भी कर्मचारियों की हड़ताल के चलते पहले दिन बंद रहे।
राज्य सरकार ने कर्मचारी संगठनों के साथ कई दौर की बातचीत की है और उन्हें वर्ष 2006 के प्रारंभ से रुके पड़े बकाये के भुगतान का आश्वासन दिया है। सरकार ने यह भी कहा है कि सेवानिवृत्ति की उम्र सीमा बढ़ाने पर भी विचार किया जाएगा।
सरकार ने सोमवार को कर्मचारी नेताओं को बातचीत के लिए आमंत्रित किया था। लेकिन कर्मचारियों ने इस प्रस्ताव को खारिज कर दिया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications