ट्रेन और ट्रैक्टर-ट्रॉली की भिडंत में 9 मरे
पुलिस के मुताबिक यह हादसा कानपुर के शविराजपुर थाना क्षेत्र में स्थित मानवरहित हिरयाली रेलवे क्रॉसिंग पर हुआ।
शविराजपुर थाना प्रभारी दुर्गा दत्त ने संवाददाताओं से कहा कि मानवरहित रेलवे क्रॉसिंग पर यूएमओ 850 फरु खाबाद-कानपुर यात्री गाड़ी आ रही थी तभी अचानक एक ट्रैक्टर-ट्रॉली पटरी पर आ पहुंचा। इस टक्कर में चार महिलाओं समेत छह की मौके पर ही मौत हो गई जबकि तीन लोगों ने उपचार के दौरान अस्पताल में दम तोड़ दिया।
उन्होंने बताया कि ट्रैक्टर-ट्रॉली में करीब 25 लोग सवार थे जिसमें 13 घायलों को जिला अस्पताल (उर्सला) में भर्ती कराया गया है जिसमें पांच की हालत नाजुक बनी हुई है।
दत्त ने बताया कि सभी हताहत अईला और नेवादा गांव के रहने वाले किसान थे और आलू बेचने शहर जा रहे थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications