दिल्ली में 14 बाल मजदूर मुक्त कराए गए
गैर सरकारी संगठन बचपन बचाओ आंदोलन (बीबीए) के एक सदस्य के मुताबिक संगठन की मदद से बाल कल्याण विभाग द्वारा चलाए एक अभियान के तहत इन बच्चों को मुक्त कराया गया। बच्चों को बिहार से मजदूरी करने के लिए दिल्ली लाया गया था।
मुक्त कराए गए बच्चों में से एक अकबर ने बताया, "छह अन्य बच्चों सहित मैं सात महीने पहले दिल्ली आया था। एक व्यक्ति मुझे यहां स्कूल भेजने के लिए लाया और बिंदी बनाने वाली एक इकाई में काम करने के लिए लगा दिया। काम के बदले हमें दो वक्त का खाना मिलता था।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications