कांग्रेस ने मेघालय के मंत्री की टिप्पणी से अपने को अलग किया
मेघालय कांग्रेस के अध्यक्ष फ्राइडे लिंगदोह ने संवाददाताओं को बताया, "अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) ने इस बयान पर चिंता जाहिर की है और पार्टी नेताओं से कहा है कि उपमुख्यमंत्री की टिप्पणी से अपने को अलग रखा जाए।"
लिंगदोह ने कहा, "हम किसी गैर कांग्रेसी सदस्य द्वारा की गई टिप्पणी के लिए जिम्मेदार नहीं हैं। कांग्रेस पार्टी महिलाओं के साथ खड़ी है और वह महिलाओं को पूरा महत्व देती है।"
युनाइटेड डेमोक्रेटिक पार्टी के वरिष्ठ सदस्य लानोंग ने महिलाओं के एक समूह को 'जहरीला सांप' कहा है। युनाइटेड डेमोक्रेटिक पार्टी कांग्रेस नेतृत्व वाले मेघालय युनाइटेड एलायंस की गठबंधन सरकार में साझेदार है।
लानोंग ने नई दिल्ली से आईएएनएस को फोन पर बताया, "मैंने कुछ भी गलत नहीं कहा है। मैं अपने बयान पर दृढ़ हूं। मेघालय में महिलाएं उत्पीड़ित नहीं हैं।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications