पुलिस की नौकरी के उम्मीदवारों की 'डोपिंग' जांच होगी
राज्य के एक शीर्ष प्राशासनिक अधिकारी ने बताया, "हमें सख्त जांच कर यह सुनिश्चत करना होगी कि जो सदस्य दवा लेकर परीक्षा में शामिल हुआ वह इस नौकरी के लिए बेहतर उम्मीदवार नहीं है।"
अहमदाबाद स्थित पुलिस मुख्यालय पर शुक्रवार को चल रही उप-निरीक्षक की भर्ती प्रक्रिया में शारीरिक परीक्षण के दौरान एक उम्मीदवार की मौत होने के बाद यह फैसला लिया गया।
भर्ती प्रक्रिया के दौरान 800 मीटर दूरी की दौड़ सफलतापूर्वक पूरी करने के बाद 30 वर्षीय सनत राय गिर गया। बाद में उसकी अस्पताल में मौत हो गई थी।
सहायक पुलिस अधीक्षक डी. भदरान ने बताया कि शारीरिक परीक्षकों ने कुछ उम्मीदवारों को परीक्षा के बाद उल्टी करते हुए देखा।
इलाज के बाद उम्मीदवार स्वस्थ हो गए और उनके व्यक्तिगत सामानों जांच की गई। उनमें से नौ उम्मीदवारों के पास से ताकत बढ़ाने वाली और दर्द निवारक दवाएं जैसे अर्टाक, बुस्कोपाम, थियोफाइलीन, ईटोफ्वलीन, क्रॉसफ्लेम, नॉर्कोट4, जीरोडोल-पीटी और ड्रॉटीकाइंड बरामद की गई थीं। उन्हें चेतावनी दे छोड़ दिया गया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications