असम से एक बांग्लादेशी को वापस भेजने में 4.20 लाख रुपये खर्च

असम सरकार ने 33,922 विदेशियों की पहचान करने में जनवरी 2001 और दिसंबर 2009 के बीच 41 करोड़ रुपये खर्च किए थे। उनमें से मात्र 174 को ही बांग्लादेश को सुपुर्द किया जा सका।

असम समझौता कार्यान्वयन मंत्री भूमिधर बर्मन ने मंगलवार को राज्य विधानसभा में कहा, "यह सच है कि किसी अवैध प्रवासी की पहचान करने और उसे वापस भेजने में बड़ी लागत आ रही है। इस लागत में पुलिस और अधिकरणों पर होने वाला खर्च शामिल है।"

बांग्लादेश से अवैध प्रवासी श्रमिकों की घुसपैठ पूरे पूर्वोत्तर के लिए एक बड़ी समस्या है। परिणामस्वरूप दोनों देशों के सीमा रक्षकों के बीच बार-बार टकराव होता रहता है।

असम में रहने वाले अवैध प्रवासियों के बारे में कोई आधिकारिक आंकड़ा उपलब्ध नहीं है। लेकिन विभिन्न अनुमानों के अनुसार इन अवैध प्रवासियों की संख्या 10 लाख से एक करोड़ तक हो सकती है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+