भारत को अमेरिका से जल्द करार की उम्मीद

नई दिल्ली, 9 मार्च (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के अगले महीने के अमेरिकी दौरे से पूर्व भारत और अमेरिका ने इस्तेमाल किए गए ईंधन के पुनशरेधन करार पर अपने मतभेद मिटाने के लिए एक दौर की और बातचीत की।

पिछले सप्ताह यहां आयोजित बातचीत के बारे में एक सरकारी सूत्र ने यहां मंगलवार को कहा, "भारत इस करार को जल्द ही संपन्न कराने को लेकर आशावान है। हमारे पास इसके लिए जुलाई तक का समय है। लेकिन यह करार जुलाई से पहले ही संपन्न हो जाएगा।"

पिछले सप्ताह की बातचीत में आर.बी.ग्रोवर के नेतृत्व में देश के परमाणु ऊर्जा विभाग के अधिकारियों के दल और रिचर्ड स्टैनफोर्ड के नेतृत्व में अमेरिका के एक प्रतिनिधिमंडल ने हिस्सा लिया। स्टैनफोर्ड अमेरिकी विदेश विभाग में अप्रसार और नि:शस्त्रीकरण के विशेषज्ञ हैं।

सूत्रों ने कहा कि दोनों पक्षों के बीच समझौते के मसौदे के जिन बिंदुओं पर वाशिंगटन में पिछली बैठक के दौरान मतभेद उभरे थे, वे सभी दूर हो गए हैं। मसौदे को अब अंतिम रूप दे दिया गया है और अब दोनों देशों के राजनीतिक नेतृत्व द्वारा इसे हरी झंडी दिया जाएगा।

दोनों पक्ष चाहते हैं कि पुनशरेधन समझौते से संबंधित प्रक्रियाओं को उस समय पूरा कर लिया जाए, जब मनमोहन सिंह अप्रैल में 44 देशों के परमाणु सुरक्षा शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने वाशिंगटन पहुंचें।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+