आडवाणी ने ब्लाग पर कहा शिक्षित कम करते हैं मतदान
आडवाणी ने अपने ब्लॉग में लिखा है, "यदि समाज के विभिन्न वर्गो, जैसे शिक्षनुसार वर्गीकरण के आधार पर मतदान के मुलनात्मक प्रतिशत का सर्वेक्षण कराया जाए तो मुझे कोई संदेह नहीं कि स्नातक, स्नातकोत्तर और इससे ऊंची शिक्षा वाले वर्गो का मतदान प्रतिशत, समाज के निम्न वर्गो कीर तुलना में काफी कम होगा।"
मतदान अनिवार्य किए जाने की वकालत करते हुए आडवाणी ने कहा, "700 मिलियन(70 करोड़) से ज्यादा जनसंख्या वाले कम से कम 25 देशों ने अपने संसदीय चुनावों तक के लिए मतदान अनिवार्य कर रखा है। इन देशों में आस्ट्रेलिया, अर्जेन्टीना, इटली, ब्राजील, मैक्सिको, तुर्की, थाइलैण्ड, और सिंगापुर शामिल है।"
उन्होंने इस विषय पर राजनीतिक विचारकों से विचार करने का आग्रह किया।
आडवाणी ने कहा, "दुनिया के महत्वपूर्ण लोकतंत्रों कनाडा, ब्रिटेन, और फ्रांस जैसे देशों में धीरे-धीरे मतदान कम होने पर चिंता व्यक्त की गई और इससे निपटने के लिए अनिवार्य मतदान को समाधान मानने वालों की संख्या बढ़ रही है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications