संप्रग ने वादा निभाया : कांग्रेस
नई दिल्ली, 9 मार्च (आईएएनएस)। कांग्रेस ने मंगलवार को कहा कि महिला आरक्षण विधेयक पर राज्यसभा में चर्चा हो रही है और थोड़ी देर बाद इस पर मतदान होगा। संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग) सरकार ने ऐसा करके जनता से किया अपना वादा निभाया है।
कांग्रेस की जयंती नटराजन ने राज्यसभा में महिला आरक्षण विधेयक पर चल रही बहस में हिस्सा लेते हुए कहा, "महिलाओं को आरक्षण देने के संबंध में जनता से किए वादे का पूरा करने का साहस यदि किसी भी राजनीतिक दल में है तो वह कांग्रेस पार्टी ही है।"
उन्होंने कहा कि महिलाओं के सशक्तिकरण के मुद्दे पर कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और प्रधानमंत्री कभी भी पीछे नहीं हटे।
नटराजन ने कहा कि कांग्रेस की सरकार द्वारा उठाए गए कदमों के कारण ही देश की 50 लाख महिलाएं आज स्थानीय निकायों में विभिन्न पदों पर आसीन हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications