तेलंगाना मुद्दे पर छात्र ने आत्महत्या की
विश्वविद्यालय में बी.टेक द्वितीय वर्ष के छात्र साई कुमार ने छात्रावास के अपने कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। उसके कमरे से बरामद सुसाइड नोट में लिखा था कि पृथक तेलंगाना के गठन में हो रही देरी की वजह से उसने यह कदम उठाया।
पूर्व में इसी मुद्दे पर 20 फरवरी को विश्वविद्यालय के प्रवेश द्वार के सामने एक छात्र ने आत्मदाह की कोशिश की थी।
पुलिस के अनुसार कुमार नालगोंडा जिले का रहने वाला था। इस घटना के बाद से विश्वविद्यालय परिसर में तनाव व्याप्त है। पृथक तेलंगाना के समर्थक छात्रों ने परिसर में इकट्ठा होकर 'जय तेलंगाना' के नारे लगाए।
विश्वविद्यालय परिसर में व्याप्त तनाव को देखते हुए प्रशासन ने मंगलवार और बुधवार को होने वाली परीक्षा रद्द कर दी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
मदद बस एक कॉल दूर
पहचान पूर्णतः गोपनीय , पेशेवर परामर्श सेवा
iCALL मेंटल हेल्पलाइन नंबर: 9152987821
सोम - शनि: सुबह 10 बजे - शाम 8 बजे












Click it and Unblock the Notifications