रंजीत बजाज का अंगरक्षक गिरफ्तार
बजाज के अंगरक्षक 37 वर्षीय मल्खान सिंह को सोमवार देर चण्डीगढ़ स्थित उसके घर से गिरफ्तार कर लिया गया।
पुलिस अधीक्षक मनीष चौधरी ने मंगलवार को बताया, "हम पिछले कुछ दिनों से उसके घर पर नजर रखे हुए थे।"
उन्होंने बताया,"हम अब इस मामले में दूसरे आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए अन्य जगहों पर छापे मार रहे हैं।"
गौरतलब है कि बजाज और उसके दोनों अंगरक्षकों ने कथित रूप से न्यायमूर्ति के बेटे गुरमोहन सिंह बेदी पर हमला किया था। बजाज पर हत्या के प्रयास का मामला दर्ज है।
पुलिस को एक महीने से ज्यादा तक झांसा देने वाले बजाज को तीन मार्च को गिरफ्तार किया गया था। उसे अंबाला जेल में रखा गया है।
गुरमोहन ने बजाज और उसके अंगरक्षकों पर आरोप लगाया है कि पंचकुला स्थित नार्थ पार्क रिजार्ट में वाहन खड़ा करने को लेकर हुए विवाद में बजाज और उसके अंगरक्षकों ने उन पर हथियारों से प्रहार किए थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications