राज्यसभा के 7 सदस्यों का निलंबन, कार्यवाही फिर स्थगित (लीड-3)
जिन सात सदस्यों पर निलंबन की कार्रवाई की है वे हैं-कमाल अख्तर, नंदकिशोर यादव, वीरपाल सिंह यादव, आमिर अली खान, एजाज अली, सुभाष प्रसाद यादव और साबिर अली। इन सदस्यों को निलंबित करने का प्रस्ताव ध्वनि मत से पारित किया गया।
सरकार का नेतृत्व कर रही कांग्रेस ने निलंबन को सही ठहराया है। पार्टी के नेता राजीव शुक्ला ने संवाददाताओं से कहा कि जिस तरह का आचरण इन सदस्यों ने किया, उसके अनुसार यह निलंबन बिल्कुल सही है। उन्होंने कहा कि सरकार इस ऐतिहासिक विधेयक पर चर्चा करने के लिए तैयार है।
मुख्य विपक्षी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता कलराज मिश्र ने कहा, "सदस्यों के खिलाफ कार्रवाई करना सभापति का संवैधानिक अधिकार है। परंतु मेरा मानना है कि अगर यह निलंबन नहीं होता तो अच्छा होता। इस मामले में विचार-विमर्श करना चाहिए था।"
सदन में इस विधेयक को लेकर लगातार दूसरे दिन भी हंगामा हुआ और कार्यवाही पहले दोपहर 12 बजे और फिर दो बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई। तीसरी बार कार्यवाही तीन बजे तक के लिए स्थगित की गई।
उल्लेखनीय है कि सोमवार को राज्यसभा में इस विधेयक के पेश होने पर इसका विरोध कर रहे दलों के सदस्यों ने जमकर हंगामा किया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications