लोकसभा की कार्यवाही तीसरी बार स्थगित

Parliament of India
नई दिल्ली। महिला आरक्षण विधेयक के विरोध में लोकसभा में मंगलवार को जारी हंगामे की वजह से सदन की कार्यवाही तीसरी बार शाम चार बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई।

समाजवादी पार्टी (सपा), जनता दल (युनाइटेड) और राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के सदस्यों ने जमकर नारेबाजी और हंगामा किया। यह विधेयक राज्यसभा में सोमवार को पेश किया गया था। लोकसभा में जब सपा और राजद के लगभग 30 सदस्य इस विधेयक के खिलाफ नारेबाजी और शोर-गुल कर रहे थे तो इनमें सपा की दो महिला सदस्य ऊषा वर्मा और सुशीला सरोज भी शामिल थीं।

पढ़ें- लोकसभा से जुड़ी अन्‍य खबरें

हंगामे को देखते हुए लोकसभाध्यक्ष मीरा कुमार ने सदन की कार्यवाही पहले 11.25 बजे तक के लिए स्थगित की। कार्यवाही दोबारा आरंभ होने पर सपा प्रमुख मुलायम सिंह यादव, जद (यु) अध्यक्ष शरद यादव और राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव अध्यक्ष के आसन के नजदीक पहुंच गए और नारेबाजी करने लगे।

कुमार ने सदस्यों को शांत कराने की पूरी कोश्शि की लेकिन हंगामा नहीं थमा। इस वजह से सदन की कार्यवाही फिर दोपहर दो बजे तक स्थगित कर दी गई। कार्यवाही आरंभ होने पर भी हंगामा जारी रहा। इस पर आखिकार सदन की कार्यवाही चार बजे तक स्थगित कर दी गई।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+