दुनिया के बेहतरीन ऊन की बोली लगाएंगी भारतीय कंपनियां
दुनिया की सबसे बेहतरीन मेरिनो ऊन की 100 किलोग्राम गांठ का उत्पादन विक्टोरिया प्रांत में हुआ है। इसे भारत या इटली को बेचे जाने की संभावना है।
समाचार एजेंसी एएपी के अनुसार इस ऊन का व्यास 11.4 माइक्रोन है और इसे नंगी आंखों से बमुश्किल ही देखा जा सकता है। इससे पहले सबसे अच्छी ऊन 11.6 माइक्रोन व्यास की थी उसे जून 2008 में 259,000 डॉलर में भारत को बेचा गया था।
इससे पहले सबसे अच्छे ऊन को कोरिया की कंपनियां खरीदती थीं लेकिन इस बार इटली और भारतीय कंपनियों से कड़ी प्रतिस्पर्धा मिलने की उम्मीद है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications