महिला आरक्षण विधेयक पर लोकसभा में भी हंगामा
यह विधेयक राज्यसभा में सोमवार को पेश किया गया था। लोकसभा में जब सपा और राजद के लगभग 30 सदस्य इस विधेयक के खिलाफ नारेबाजी और शोर-गुल कर रहे थे तो इनमें सपा की दो महिला सदस्य ऊषा वर्मा और सुशीला सरोज भी शामिल थीं।
हंगामे को देखते हुए लोकसभाध्यक्ष मीरा कुमार ने सदन की कार्यवाही 11.25 बजे तक के लिए स्थगित कर दी। कार्यवाही दोबारा आरंभ होने पर सपा प्रमुख मुलायम सिंह यादव, जद (यु) अध्यक्ष शरद यादव और राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव अध्यक्ष के आसन के नजदीक पहुंच गए और नारेबाजी करने लगे।
मीरा कुमार ने सदस्यों को शांत कराने की पूरी कोश्शि की लेकिन हंगामा नहीं थमा। इस वजह से सदन की कार्यवाही फिर दोपहर दो बजे तक स्थगित कर दी गई।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications