बिहार में विदेशी कराएंगे बौद्घ विहार का निर्माण
बौद्घ धर्मगुरुएवं वॉटलाओ मोनेस्ट्री के अध्यक्ष अचान चंदा ने मंगलवार को कहा, "हमारी इच्छा बोधगया में भी करोड़ों रुपये की लगात से 'वॉटलाओ मोनेस्ट्री' का निर्माण कराने की है। बुद्घ की धरती पर यह निर्माण कराना हमारी प्राथमिकता होगी।" भारत पर्यटन विभाग की पटना शाखा के सहायक निदेशक संजय श्रीवत्स ने बताया इन बौद्घ प्रतिनिधियों में लाओस, इंगलैंड, कनाडा, थाइलैंड, अमेरिका, आस्ट्रेलिया सहित कई अन्य देशों के बौद्घ धर्मावलंबी शामिल हैं।
उन्होंने बताया कि इस निर्माण से न केवल पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा बल्कि बिहार में बनने होने वाले बौद्घ सर्किट को भी मजबूती मिलेगी। उन्होंने कहा कि प्रतिनिधियों ने बिहार में पूंजी निवेश की भी इच्छा जताई।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications