प्रधानमंत्री ने सांसदों के आचरण पर अंसारी से खेद जताया

प्रधानमंत्री कार्यालय के एक अधिकारी ने बताया कि सिंह ने राज्यसभा के सभापति को फोन किया और कहा कि वह ऊपरी सदन में सोमवार को सदस्यों द्वारा प्रदर्शित अनुशासनहीनता से नाखुश हैं।

राज्यसभा के कुछ सदस्यों ने सोमवार को महिला आरक्षण विधेयक की प्रति फाड़कर उसके टुकड़े सभापति के आसन की ओर फेंक दिये थे।

संसद और विधायिकाओं में महिलाओं को 33 आरक्षण उपलब्ध कराने के लिए राज्यसभा में पेश हुए महिला आरक्षण विधेयक के विरोध में हंगामे के कारण सदन की कार्यवाही छह बार स्थगित करनी पड़ी थी।

मंगलवार को भी कार्यवाही में बाधा जारी रहने से नाराज अंसारी ने सात सदस्यों को वर्तमान सत्र के आखिर तक सदन से निलंबित कर दिया।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+