दिल्ली में पारा लुढ़का
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के एक अधिकारी ने बताया, "राजधानी दिल्ली में मंगलवार सुबह न्यूनतम तापमान 14.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अफगानिस्तान के ऊपर पश्चिमी विक्षोभ का क्षेत्र बनने के कारण मौसम हल्का सर्द हुआ है।"
पिछले कुछ दिनों से न्यूनतम तापमान में औसत से तीन से चार डिग्री की वृद्धि दर्ज की जा रही थी।
अधिकारी ने कहा, "दिन चढ़ने के साथ मौसम गर्म होगा। अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस के आस-पास रहने का अनुमान है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications