गरीब काश्तकार है करोड़पति भीमानंद

Swami Bhimananda
बांदा। हाई प्रोफाइल 'सेक्स रैकेट' चलाने के आरोप में दिल्ली पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए शिवा उर्फ इच्छाधारी संत भीमानंद के बैंक खातों से दिल्ली पुलिस ने भले ही करोड़ रुपये ढूंढ़ निकाला हो, लेकिन उत्तर प्रदेश के चित्रकूट इलाके के चमरौंहा गांव में वह सिर्फ डेढ़ बीघे का काश्तकार है।

दिल्ली पुलिस ने शिवा उर्फ इच्छाधारी स्‍वामी भीमानंद के चार बैंक खातों से एक करोड़ रुपये खोज निकालने का दावा किया है, लेकिन यहां चित्रकूट में संपत्ति की जांच करने आए पुलिस दल को कुछ खास हाथ नहीं लगा। भीमानंद के पिता बच्चा द्विवेदी से पूछताछ में दिल्ली के साकेत नगर पुलिस थाने के निरीक्षक धरमदेव कुछ हासिल नहीं कर पाए तो वह कर्वी तहसील जा पहुंचे। वहां उन्होंने राजस्व अभिलेखों में उसके नाम दर्ज जमीन का हिसाब मांगा।

पढ़ें- सेक्‍स स्‍कैंडल की अन्‍य खबरें

मानिकपुर क्षेत्र के नायब तहसीलदार सुंदरलाल सिंह ने रविवार को बताया कि राजस्व अभिलेखों में चार भाइयों के संयुक्त खाते में छह बीघे खेती की जमीन दर्ज है। इसके अनुसार भीमानंद के हिस्से सिर्फ डेढ़ बीघे जमीन आती है। अलबत्ता भीमानंद के पिता के नाम 45 बीघे जमीन दर्ज है। तिमंजिला मंदिर पिता की भूमि पर बन रहा है। यह आख्या जांच दल को सौंप दी गई है। बच्चा द्विवेदी ने बताया कि मंदिर का निर्माण चंदे से जुटाई गई रकम से किया जा रहा है।

निरीक्षक धरमदेव का कहना है कि बाबा के खिलाफ मानिकपुर थाने में शांतिभंग का मामला दर्ज है। चमरौंहा गांव से लेकर सतना तक कहीं भी दो सौ शैया वाले अस्पताल का पता नहीं चल पाया है। मंदिर निर्माण में लगाई जा रही रकम व बैंक खातों से मिले रुपये जांच का विषय हैं।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+