'अल-कायदा के प्रवक्ता गिरफ़्तार'

पाकिस्तान से मिल रही ख़बरों के अनुसार अमरीकी मूल के अल क़ायदा के प्रवक्ता एडम गडन को गिरफ़्तार कर लिया गया है. हालांकि पाकिस्तानी और अमरीकी अधिकारियों ने इसकी पुष्टि नहीं की है. लेकिन ख़बरों के अनुसार पाकिस्तानी गुप्तचर अधिकारियों ने उन्हें कराची में कुछ दिनों पहले पकड़ा था.
वो अल क़ायदा के अंग्रेज़ी बोलने वाले प्रवक्ता थे. वो अक्सर पश्चिम को तबाह करने और मुसलमानों से अमरीका को निशाना बनाने की कहते हुए नज़र आते थे. एडम गडन अल क़ायदा के अनेक वीडियो में नज़र आए हैं.
एडम पर 2006 में अमरीकी सरकार ने देशद्रोह का मामला दर्ज किया था और उन पर 10 लाख डॉलर का इनाम था. उनका हाल में 25 मिनट का वीडियो आया था जिसमें उन्होंने अमरीकी सेना के मेजर निदाल मलिक हसन की तारीफ़ की थी जिन पर 2009 में टेक्सस में सेना के आधार शिविर में 13 लोगों को मारने का आरोप लगाया गया है.
वो लंदन हमले के एक साल बाद जारी वीडियो में धमाके के ज़िम्मेदार शहज़ाद तनवीर के साथ नज़र आए थे. एडम जब नवयुवक थे तो उन्होंने इस्लाम धर्म अपना लिया था और वे 1998 में पाकिस्तान आ गए थे. बीबीसी संवाददाता का कहना है कि उनकी गिरफ़्तारी पाकिस्तानी सुरक्षाबलों की बड़ी कामयाबी है.












Click it and Unblock the Notifications