तुर्की में भूकंप ने मचायी तबाही
अंकारा। तुर्की के पूर्वी प्रांत इलाजिग में आए शक्तिशाली भूकंप में कम से कम 38 लोगों की मौत हो गई। भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 6 मापी गई है। स्थानीय समाचार चैनल एनटीवी के हवाले से बताया गया है कि भूकंप के कारण 38 लोगों की मौत हो गई है।
तुर्की की न्यूज एजेंसी 'अनातोलिया' ने आपदा एवं आपात प्रबंधन निदेशालय के हवाले से बताया है कि इस भूकंप में कम से कम 20 लोगों की मौत हुई है। इस्तांबुल स्थित वेधशाला एवं भूकंप अनुसंधान संस्थान के हवाले से बताया है कि भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर छह मापी गई है। उल्लेखनीय है कि वर्ष 1999 में तुर्की में आए शक्तिशाली भूकंप में 18,000 से अधिक लोगों की मौत हो गई थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।













Click it and Unblock the Notifications