मध्य प्रदेश: 3 बच्चे जिंदा जले
छतरपुर। गर्मी आते ही उत्तर भारत के इलाकों से आग लगने की खबरें सुनाई देने लगी हैं। हालिया वाकया मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले का है। छतरपुर में एक झोपड़ी में आग लगने से तीन बच्चे जिंदा जल गए। तीनों की मौत हो गई है। अ भी इस बारे में कोई सूचना नहीं प्राप्त हुई है कि आग कैसे लगी।
मध्य प्रदेश की अन्य खबरें पढ़ें
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार सटई थाना क्षेत्र के जखरौनकला गांव में खेत पर बनी झोपड़ी में रविवार की रात अचानक आग लग गई। जब यह हादसा हुआ उस वक्त तीनों बच्चे सुमन (सात वर्ष), नीरज (चार वर्ष) और नीलू (आठ वर्ष) झोपड़ी में सो रहे थे।
सटई के थाना प्रभारी के.डी. सिंह के अनुसार आग लगने से तीनों बच्चों की झुलसकर मौके पर ही मौत हो गई। स वाल ये उठता है कि आग लगने के वक्त परिवार के बाकी सदस्य कहां थे और आग लगने पर कोई मदद को क्यों नहीं पहुंचा। इन सारी परिस्थितियों की वजह से मामला संदिग्ध हो रहा है। पुलिस मामले की तफ्तीश कर रही है।













Click it and Unblock the Notifications